लाहिड़ी अगस्टा मास्टर्स में 50वें स्थान पर फिसले

अगस्टा (अमेरिका), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी 79वें मास्टर्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को दूसरे दौर में थ्री-ओवर 75 का स्कोर कर संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर हैं।

पहले दौर में वन-अंडर 71 का स्कोर करने वाले लाहिड़ी गुरुवार को संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर थे।

अगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब में जारी मेजर टूर्नामेंट के दो दौर के बाद लाहिड़ी का अब कुल स्कोर टू-ओवर 146 है।

विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर कायम लाहिड़ी ने दूसरे दिन तीसरे, चौथे और छठे होल पर तीन बोगी लगाए।

बैक नाइन में लाहिड़ी ने 11वें होल पर एक और बोगी लगाई। इसके बाद उन्होंवे 15वें होल पर एक बर्डी और 16वें होल बोगी लगाई।

बहरहाल, अमेरिका जोर्डन स्पीथ 14 अंडर 130 के कुल स्कोर के साथ अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं।

स्पीथ ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे, पांचवें, 10वें, 13वें और 15वें होल पर बर्डी लगाई।

स्पीथ दूसरे स्थान पर चल रहे चार्ले हॉफमेन (नाइन-अंडर 135) से अभी पांच शॉट आगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493