किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता, भाई, चाचा गिरफ्तार

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक 16 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके पिता, चाचा और भाई पिछले दो वर्षो से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हतप्रभ करने वाली यह घटना गुरुवार को तब रोशनी में आई जब किशोरी ने अपने स्कूल में शिक्षकों को अपने शोषण के बारे में बताया। स्कूल अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को की गई शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

धुपगुड़ी थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हमने पीड़िता के पिता, चाचा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हम लड़की की फरार मां की तलाश कर रहे हैं।”

अब किशोरी जिला बाल कल्याण समिति की देखरेख में है।

पीड़िता के शिक्षकों में से एक साथी मुखर्जी ने कहा, “इस अमानवीय प्रताड़ना को लड़की दो वर्ष से झेल रही थी। जब और सहन नहीं कर पाई तो उसने प्रताड़ना के बारे में हमें बताया जिसके बाद हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493