मप्र में मौसम का मिजाज बदला

भोपाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के सभी हिस्सों में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली, लेकिन हवाओं में हल्की ठंडक भी घुली हुई है।

गुजरात में पैदा हुए चक्रवात ने राज्य में मौसम के मिजाज पर असर डाला है।

राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे, जिसके बाद रविवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के असर से राज्य में अगले 24 घंटों में ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, हेाशंगाबाद और जबलपुर संभाग में कहीं कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं गुना, हरदा, अशोकनगर, होशंगाबाद, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, अनूपपुर व शहडोल में ओले भी गिर सकते हैं।

राज्य में शनिवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38.4 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493