सीओएआई : मोबाइल टॉवर विकिरण से डरने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (सीओएआई) ने मोबाइल टॉवरों के विकिरण से कैंसर होने के भ्रम को लोगों के दिमाग से हटाने के लिए राजस्थान के एक विधायक से मदद मांगी है।

इस संदर्भ में सीओएआई ने चोमू के विधायक रामलाल शर्मा को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि मोबाइल टॉवरों का स्वास्थ्य पर इस तरह का कोई विपरीत असर नहीं है। विधायक शर्मा ने पिछले महीने राजस्थान विधानसभा में मोबाइल टॉवरों के 100 मीटर के दायरे में रहने वालों और कैंसर के बीच संबंध पर एक प्रश्न खड़ा किया था।

सीओएआई के महानिदेशक एस. मैथ्यूज ने विधायक को लिखे पत्र में कहा है, “सबसे पहले तो आप इस बात की सराहना करें कि आवश्यक संचार अधोसंरचना में सुधार के लिए मोबाइल टॉवरों की जरूरत है, जो प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण होगा।”

पत्र में कहा गया है कि इस मुद्दे पर देश भर के अधिकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और कई यूरोपीय देशों के स्वास्थ्य मंत्रालयों जैसी शीर्ष वैज्ञानिक संस्थाओं से प्राप्त होने वाली विश्वसनीय वैज्ञानिक जानकारी पर भरोसा करते हैं।

सीओएआई के मुताबिक, एहतियात के तौर पर विद्युत चुंबकीय क्षेत्र (ईएमएफ) के दायरे में कटौती की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493