छत्तीसगढ़ : 2 मंत्री घायल जवानों से मिले

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक उपाध्याय और सीआरपीएफ के स्पेशल पुलिस महानिदेशक (अभियान) दुर्गा प्रसाद भी उनके साथ थे।

महारानी चिकित्सालय में घायलों से मुलाकात के अवसर पर विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा और मोहन मरकाम के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष जबीता मंडावी भी उनके साथ थी। मंत्री द्वय ने चिकित्सकों से घायल जवानों के बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने घायल जवानों से घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर बस्तर के कलेक्टर अमित कटारिया और पुलिस अधीक्षक अजय यादव भी उनके साथ थे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुकमा जिले के दोरनापाल के पास पिड़मेल गांव के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के घायल तीन जवानों को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर लाकर महारानी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों में रंजीत सिंह, अरविंद शर्मा और मारकाम केसा शामिल हैं। घायल जवानों की स्थिति में सुधार है, वे अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493