मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके है लेकिन उन्हें लेकर लोगों में दीवानगी अब भी पहले की तरह बरकरार है। इसकी एक बानगी रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिली जब सचिन यहां पहुंचे
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान पूरे स्टेडियम में सचिन-सचिन का शोर सुनाई देता रहा। साथ ही कई दर्शक सचिन के नाम की जर्सी पहने हुए नजर आए।
एक प्रशंसक अपने साथ एक पोस्टर लिए दर्शकदीर्घा में मौजूद था जिस पर लिखा था, “मेरे क्रिकेट देखने, सीखने और खेलने का एक मात्र कारण आप हैं सचिन। हमें आपकी कमी खलती है।”
मुंबई इंडियंस के झंडे और उजले तथा नीले रंग में रंगे चेहरों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मैच का लुत्फ लेने स्टेडियम पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath