म्यांमार में जल महोत्सव के दौरान शराब प्रतिबंधित

नेपेडा, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार के अधिकारियों ने नेपेडा में सोमवार से शुरू होने वाले वार्षिक थिंगयान जल महोत्सव के दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।

चार दिवसीय थिंगयान महोत्सव बर्मी नववर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे बहुत महत्वपूर्ण अवकाश माना जाता है। म्यांमार को लोगों का मानना है कि जल महोत्सव मनाने से दुश्मनों और पापों का नाश होता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि शराब के नशे में होने वाले लड़ाई-झगड़ों से बचने के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा तंग कपड़े पहनने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

यहां पानी फेंकने लिए नौ पानी के पवेलियन है। लोगों की सुरक्षा के लिए सभी पवेलियनों में पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

देश के 12 त्यौहारों में से एक थिंगयान उत्सव लोगों में शांति एवं समृद्धि लाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493