बिहार : भूमि विवाद में घर फूंका, 2 बच्चों की मौत

कटिहार, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में दंपति और उनके दो बच्चों को कथित भूमि विवाद में जिंदा जला दिया गया। दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसे भूमि विवाद का मामला मानकर जांच कर रही है।

बरसोई के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) महेन्द्र पाल ने सोमवार को बताया कि बालूगंज टोला निवासी विद्यानंद उर्फ गुड्डू (35) रविवार देर रात पत्नी नीलम देवी (32) और दो बच्चों के साथ घर में सोया हुआ था। उसी दौरान अज्ञात लोगों ने दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा घर को आग लगा दी।

पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आग में झुलसकर दीपिका (5) और मंटू (3) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, विद्यानंद का पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आशंका है कि इसी वजह से उसके घर को आग लगा दी गई।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493