चित्तूर मुठभेड़ : एनएचआरसी के समक्ष पेश हुए दो गवाह

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। चित्तूर मुठभेड़ मामले में आंध्रप्रदेश पुलिस पर पिछले सप्ताह 20 लकड़हारों की साजिशन हत्या का आरोप लगाने वाले दो गवाह सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के समक्ष पेश हुए।

एनएचआरसी के अध्यक्ष के.जी. बालकृष्णन ने दोनों गवाहों के बयान दर्ज करने के आदेश दिए।

उन्होंने मीडिया को बताया, “मैंने उनके बयानों को दर्ज करने का आदेश दिया है और हम उनके बयान के आधार पर कार्रवाई करेंगे।”

एनएचआरसी के अधिकारियों ने कहा कि दोनों गवाह स्वयं मानवाधिकार प्रहरी के समक्ष पेश हुए, उन्हें बुलाया नहीं गया था।

आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए कथित पुलिस कार्रवाई पर आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि सात अप्रैल को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के सेशाचलम जंगल में पुलिस ने 20 कथित लाल चंदन तस्करों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए सभी 20 लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493