राजनाथ मुस्लिम मताधिकार पर टिप्पणी से बचे

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मुस्लिमों से मताधिकार वापस लेने की सहयोगी दल शिवसेना की मांग पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।

यहां आयोजित कार्यक्रम ‘अनटचेबिलिटी नो मोर’ से इतर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जब राजनाथ सिंह से शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में पार्टी सांसद संजय राउत के लेख पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने बात को टालते हुए कहा, “छुआछूत खत्म होनी चाहिए।”

जब संवाददाताओं ने उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए अपना सवाल दोहराया तो राजनाथ ने भी वही विषयांतर जवाब दोहराया।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को अपने लेख में लिखा था कि मुस्लिम समुदाय का प्रयोग वोट बैंक के रूप में होता रहा है, इसीलिए उनसे मताधिकार छीन लिया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493