अंबेडकर की जन्मस्थली पर मंगलवार को महाकुंभ

इंदौर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के व्यावसायिक नगरी इंदौर के करीब स्थित है डा. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू, यहां उनकी जयंती पर मंगलवार को अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया गया है। राज्य सरकार की मेजबानी में होने वाले इस आयोजन में हिस्सा लेने देश भर के विभिन्न स्थलों से डा अंबेडकर के अुनयायी पहुंच रहे हैं।

महू में डा. अंबेडकर का भव्य स्मारक बनाया गया है। लगभग साढ़े नौ करोड़ की लागत से बने इस स्मारक का शिलान्यास 1991 में हुआ था और लोकार्पण 2008 में हुआ था। इस स्मारक पर हर वर्ष डा. अ्रबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को भव्य आयोजन होता है। वर्ष 2007 से अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी भव्य आयोजन हो रहा है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को महू में होने वाले भव्य आयोजन के लिए सरकार की ओर से माकूल इंतजाम किए गए हैं। यहां आने वालों के लिए ठहरने, खाने आदि की भी व्यवस्था की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493