पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह धूप खिली तथा मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने तथा तापमान में मामूली वृद्घि होने का अनुमान जताया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना के अलावा मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22़ 8 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 20़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 31़ 9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27़ 4 डिग्री तथा गया का 33़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath