पाकिस्तान में रिलीज होगी ‘वेलकम टू कराची’?

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘वेलकम टू कराची’ के निर्माता वासु भगनानी ने बताया कि पाकिस्तान में भी उनकी फिल्म का प्रचार होगा। वह पाकिस्तान में फिल्म के व्यावसायिक प्रदर्शन के प्रयास में लगे हुए हैं।

यह पूछने पर कि क्या उनकी राजनैतिक व्यंग्य पर आधारित फिल्म का प्रचार सीमापार के लाहौर और कराची जैसे शहरों में भी होगा? उन्होंने कहा, “हमें आमंत्रित किया गया है और हमारी वहां जाने की योजना है। अगले 45 दिनों में हम इसकी योजना बनाएंगे।”

क्या फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हो रही है? उन्होंने जवाब दिया, ‘सौ फीसदी।’

आशीष आर. मोहन निर्देशित ‘वेलकम टू कराची’ में अरशद वारसी, जैकी भगनानी और लॉरेन गॉटलीब नजर आएंगे। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में उतरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493