नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैसाखी, विशु, रोंगाली बिहू, पुत्तंदु पिराप्पु, महा विशुबा संक्राति और नब बरस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।
सोनिया ने एक बयान में कहा, “देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्योहार एकता और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करते हैं।”
सोनिया ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये त्योहार सभी समुदायों के बीच शांति, प्रेम और भाईचारा फैलाएं।
dharmpath.com dharmpath