सोनिया ने अंबेडकर जयंती की बधाई दी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

भारतीय संविधान के निर्माता को ‘आधुनिक भारत का महान प्रतिरूप’ बताते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “अम्बेडकर ने अपने पूरे जीवन में देश में प्रगतिशील बदलाव लाने की जो उपलब्धि हासिल की है उसमें सदियां लग सकती हैं।”

उन्होंने कहा, “उनकी महानता को किसी एक उपलब्धि में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता, क्योंकि राष्ट्रीय विकास के हर क्षेत्र में उनका योगदान फैला हुआ है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर का लोकतंत्र में विश्वास देश के लिए गौरवान्वित करने वाली विरासत है। लोकतंत्र के इस विश्वास को उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के अन्य दिग्गजों के साथ साझा किया।

उन्होंने कहा, “सामाजिक न्याय और समानता के एक निर्विवाद चैंपियन अंबेडकर शक्तिशाली विचारों को स्पष्ठ करने में सझम थे। भारतीय संविधान हमारे द्वारा तय किए गए राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का बेहतरीन साधन है।”

उल्लेखनीय है कि भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान के प्रधान लेखक थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493