उप्र में बादलों का डेरा, बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ , 15 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, “दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटों तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। 17 अप्रैल को मौसम साफ होने की संभावना है।”

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 18.3 डिग्री, कानपुर का 16 डिग्री और गोरखपुर का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493