नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरू के एक नागरिक को अपने सामान में 1.3 किलो ग्राम कोकीन छिपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जब्त कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 65 करोड़ रुपये है।
अरमांडो (64) को सोमवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। वह यहां एमिरेट्स विमानन सेवा के विमान से ब्राजील स्थित साओ पाउलो से दुबई होते हुए पहुंचा था।
दिल्ली पुलिस का दावा है कि यह अब तक जब्त की गई कोकीन की सबसे बड़ी खेप है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने आईएएनएस को बताया, “इस मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 65 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसे प्लास्टिक एवं सिल्वर फॉइल की चार परतों में लपेटकर ट्रॉली बैग के छेद में छिपाया गया था, ताकि एक्स-रे की पकड़ में ना आए।”
dharmpath.com dharmpath