मोदी में पिछली सरकारों को बदनाम करने का गुण : कांग्रेस

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान को लेकर उन पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कनाडा में कहा था कि पहले भारत की छवि छोटालों वाले भारत की थी और अब पूरे विश्व में इस छवि को बदलकर उन्होंने कौशल भारत की छवि बनाई है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने यहां पर पत्रकारों से कहा, “हम असहाय हैं.. लकिन हमें कहना पड़ेगा कि वे अपनी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “पिछली सरकार को बदनाम करना अब मोदी की विशेषता बन गई है।”

कनाडा में बुधवार को अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “पहले भारत को घोटाले के देश के रूप में जाना जाता था, हम चाहते हैं कि इसे कौशल भारत की छवि से जाना जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493