सुपौल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के एक प्राचीन मंदिर से अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात तीन कीमती और प्राचीन मूर्तियां चुराकर फरार हो गए। चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु से बनी हुई थी।
पीपरा के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पीपरा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में चोर लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए वहां स्थापित भगवान राम, देवी सीता और हनुमान की मूर्ति चुराकर फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब पूजा करने मंदिर पहुंचे तब चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पीपरा थाना में चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मूर्तियों को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष के दौरान बिहार के विभिन्न मंदिरों से 100 से ज्यादा मूर्तियों की चोरी हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath