आगरा में शौचालय में विस्फोट, 2 मरे (लीड-1)

लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। आगरा में शुक्रवार को एक सार्वजनिक शौचालय में हुए विस्फोट के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट संभवतया शौचालय के सेप्टिक टैंक में हुई। यह घटना सुबह की है, जब शौचालय के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि सुबह में शौचालय के बाहर काफी लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

उसने कहा, “हमने जोर की आवाज सुनी। शौचालय का फर्श ढह गया और शौचालय सीट पर बैठे दोनों व्यक्ति सेप्टिक टैंक में समा गए।”

दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि यह घटना ईदगाह बस स्टैंड के निकट रकाबगंज के एक सार्वजनिक शौचालय में घटी।

पुलिसकर्मी व दमकलकर्मी लोगों को मलबे से निकालने के काम में व्यस्त हैं। विस्फोट स्थल पर एक बड़ा सा छेद बन गया।

रकाबगंज पुलिस थाने के निरीक्षक निर्मल सिंह ने आईएएनएस से टेलीफोन पर कहा, “हम विस्फोट के कारणों की जांच करेंगे, लेकिन फिलहाल हमारा ध्यान लोगों को बचाने पर है।”

आगरा के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने संवाददाताओं से यहां कहा कि शौचालय में मौजूद दो व्यक्ति सेप्टिक टैंक में गिर पड़े, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

आगरा नगर निगम के पर्यावरण अधिकारी राजीव राठी ने कहा कि सेप्टिक टैंक को काफी समय से साफ नहीं किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493