कश्मीर में ऐसा बदलाव आएगा, कल्पना भी न थी : ओम माथुर

लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने जम्मू एवं कश्मीर के हालात पर कहा है कि मौजूदा हालात से परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही केंद्र सरकार ऐसा ठोस कदम उठाएगी, जिसका किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने जम्मू एवं कश्मीर के हालात पर कहा है कि मौजूदा हालात से परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही केंद्र सरकार ऐसा ठोस कदम उठाएगी, जिसका किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

माथुर हालांकि इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि केंद्र सरकार ऐसा कौन सा कदम उठाने के बारे विचार कर रही है।

उप्र के चार दिवसीय दौरे पर आए माथुर ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आईएएनएस से विशेष बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने उप्र संगठन के मुद्दे पर भी खुलकर अपने विचार रखे।

माथुर से जब यह पूछा गया कि प्रदेश भाजपा में आपको कौन सी कमियां दिख रही हैं और उसे ठीक करने को लेकर आपकी तरफ से कौन से कदम उठाए जा रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, “हम यहां कमिया ढूंढ़ने नहीं, सबकुछ ठीक करने आए हैं। मैं पहले भी इस तरह चुनौतियों का सामना कर चुका हूं और उप्र में सामने आ रही चुनौतियों से भी बखूबी निपटूंगा।”

माथुर ने अपनी उपलब्धियों की ओर इशारा करते हुए कहा, “वर्ष 2001 में मध्य प्रदेश की स्थिति ऐसी ही थी और वहां पर उमा भारती को कोई स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन हमने प्रयास किया और परिस्थतियों में बदलाव आया। अंत में वहां हमारी सरकार बनी।”

उप्र के राजनीतिक हालात पर उन्होंने कहा कि पहले उप्र में सदस्यता के मामले में पार्टी 30 लाख से ऊपर नहीं जा पाती थी, लेकिन आज स्थिति यह है कि 1 करोड़ 60 लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं और महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी एक करोड़ 71 लाख को भी पार कर लेगी।

माथुर इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि क्या पार्टी सिर्फ सदस्यता के आंकड़ों पर ही मिशन 2017 फतह करना चाहती है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “हम करीब सक्रिय डेढ़ लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।”

उल्लेखनीय है कि भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बनने के लिए कम से कम 200 सदस्य बनाने की बाध्यता रखी गई है।

यह पूछे जाने पर कि उप्र में हिंदुत्व एजेंडे का पार्टी पर क्या असर पड़ेगा, इस पर उन्होंने कहा, “पार्टी सिर्फ विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ेगी। रही बात जम्मू एवं कश्मीर की तो वहां ऐसे ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493