किसान संगठन 5 मई को करेंगे संसद का घेराव

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अतुल कुमार अनजान ने आईपीएन को बताया कि मारा संगठन अन्य किसान संगठनों के साथ मिलकर पांच मई को संसद भवन का घेराव कर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने की मांग करेगा।

उन्होंने कहा कि किसान विरोधी इस अध्यादेश के खिलाफ 14 मई को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन होगा और चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असमय बारिश और ओलावृष्टि होने से फसल की बबार्दी झेल रहे किसानों की केद्र और प्रदेश सरकार को कोई चिंता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरा कर रहे हैं अंौर किसान यहां आत्महत्या कर रहे हैं।

अनजान ने दावा किया कि केद्र और राज्य सरकार फसलों के नुकसान पर मुआवजे के नाम पर 200 से 700 प्रति एकड़ दे रही है। उन्होंने केंद्र से मांग की कि विदेशी मुद्रा भंडार से एक लाख करोड़ निकालकर आपदा पीड़ित किसानों को पंद्रह हजार प्रति एकड़ के हिसाब से तत्काल मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि गेहूं, मटर, मूंग, चना, सरसों सहित दलहन और तिलहन की फसलें बर्बाद हुई हैं। आलू उत्पादक तो पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं, लेकिन दोनों सरकारें किसानों के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493