कैलाश खेर की प्रस्तुति केदारनाथ में 24 अप्रैल को

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर गायक कैलाश खेर 24 अप्रैल को उत्तराखंड में केदारनाथ वासियों को अपने गानों से मंत्रमुग्ध करेंगे। उनका कहना है कि वह वहां प्रस्तुति देने को लेकर उत्साहित हैं।

कैलाश ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “तीन साल पहले हमने भारी हिमपात में औली जोशीमठ में प्रस्तुति दी थी। अब 24 अप्रैल को केदारनाथ धाम की यात्रा करने को लेकर उत्साहित हूं। शिव का चमत्कार।”

कैलाश ने ‘बम भोले’, ‘सइयां’ और ‘अल्लाह के बंदे’ जैसे हिट गाने गाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493