अमेरिकी सिखों ने अटार्नी जनरल होल्डर को सम्मानित किया

वाशिंगटन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के सिख समुदाय ने यहां अमेरिकी अटार्नी जनरल एरिक होल्डर को समुदाय के लिए किए गए कार्यो के हेतु सिरोपा और सेवा सर्विस पुरस्कार से सम्मानित किया।

मेरीलैंड के रॉकविलव के गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन (जीजीएसएफ), वाशिंगटन के नेशनल सिख सेंटर (एनएससी) ने सोमवार को न्याय मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में होल्डर को सम्मानित किया।

समारोह कक्ष में अटार्नी जनरल और देश के कल्याण की प्रार्थना के साथ अरदास हुई। होल्डर के गले में सिरोपा (सम्मान की औपचारिक पोशाक) डालकर उन्हें सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें एक मानद पट्किा और सिखों पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट की गई। उन्हें पारंपरिक पंजाबी कढ़ाईदार शॉल-फल्कारी भी भेंट की गई।

होल्डर ने इस सम्मान के लिए सिख समुदाय का शुक्रिया अदा किया।

जीजीएसएफ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. इंदर पाल सिंह गाद ने कहा, “हम सब को लगा कि होल्डर से अधिक इस सम्मान का हकदार और कोई नहीं, जिन्होंने अमेरिका में सिखों की बेहतरी की दिशा में काफी योगदान दिया है।”

न्याय मंत्रालय ने हाल ही में सिखों के खिलाफ हो रहे घृणा अपराधों की ट्रैकिंग शुरू की है। यह सिखों के खिलाफ होने वाले घृणा अपराधों का डेटा तैयार करेगी।

जीजीएसएफ ने पिछले साल ऑक ग्रीक गुरुद्वारे के ब्रायान मर्फी को सम्मानित किया था। अगस्त 2012 में विसकानसिन गुरुद्वारे में छह सिख पुजारियों की हत्या करने वाले एक बंदूकधारी से लड़ते हुए मर्फी को 15 गोलियां लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493