मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी कार्यक्रम ‘कहानी घर घर की’ से मशहूर हुए टीवी अभिनेता प्रभात भट्टाचार्य फुटबॉल आधारित फिल्म ‘कानू’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
प्रभात ने आईएएनएस को बताया, “भारतीय सिनेमा में फुटबॉल पर ज्यादा फिल्में नहीं हैं। विश्व सिनेमा में भी कुछ ही फिल्में हैं। हमारे उद्योग में खेल शैली अब भी नई हैं।”
उन्होंने बताया, “फिल्म ‘कानू’ सिर्फ फुटबॉल के बारे में बात नहीं करती। इसकी कहानी एक देश में फटबॉल खिलाड़ी बनने वालों के संघर्ष पर आधारित है। ‘कानू’ मानवीय रिश्तों, प्रयासों और भावनाओं को प्रस्तुत करती है।”
उन्होंने कहा, “केवल 17 से 18 देश क्रिकेट खेलते हैं और हम इसे एक वैश्विक आयोजन कह देते हैं। ‘कानू’ क्रिकेट के बारे में बात नहीं करती, यह फुटबॉल के बारे में बात करती है, जो 197 देशों में खेला जाता है। यह एक बड़ा और वैश्विक आयोजन है। केवल 25 देश इसमें प्रवेश पाकर प्रतिभाग करते हैं और अंतिम दौर तक पहुंचते हैं।”
साईं सपने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रनही ‘कानू’ गौरंगो फिल्मक्राफ्ट एकेडमी द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। यह 2016 में सिनेमाघरों में उतरेगी।
फिल्म के किरदारों बारे में प्रभात ने बताया, “मेरी फिल्म में अनुपम खेर, स्मिता जायकर और शिशिर शर्मा मुख्य किरदार में होंगे।”
dharmpath.com dharmpath