कोलकाता का एक और क्रिकेट खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कैच लेने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हुए बंगाल के युवा क्रिकेट खिलाड़ी अंकित केसरी की सोमवार को मौत के एक दिन बाद ही एक और खिलाड़ी राहुल घोष को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल भी एक स्थानीय मैच में क्षेत्ररक्षण करने के दौरान चोटिल हुए।

उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया, “उनके सिर के बाएं हिस्से में चोट लगी है और वहां से खून निकल रहा था। उनका सीटी स्कैन कराया गया है और उसमें पता चला है कि एक थक्का जम गया है। राहुल की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें अगले सात से आठ दिन निरीक्षण में रखा जाएगा। उसके बाद ही ठोस रूप से कुछ कहा जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493