नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर आसमान साफ रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 69 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में मंगलवार का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath