बिहार : चक्रवाती तूफान में 22 मरे, मुआवजे की घोषणा (लीड-1)

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया और मधेपुरा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार रात आई आंधी ने भारी तबाही मचाई है। आंधी के कारण पूर्णिया जिले में 17 तथा मधेपुरा जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया और मधेपुरा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार रात आई आंधी ने भारी तबाही मचाई है। आंधी के कारण पूर्णिया जिले में 17 तथा मधेपुरा जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा में कहा, “मंगलवार शाम राज्य के पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, सहित कई जिलों में चक्रवाती तूफान के कारण जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। सभी प्रभावित जिलों के अधिकारियों को सर्वेक्षण कर

रपट देने का निर्देश दिए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सहायता राशि का भुगतान आज से ही किया जाएगा। इधर, नीतीश प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे तथा पूर्णिया में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

पूर्णिया जिले के एक अधिकारी के अनुसार, जिले के डगरूआ प्रखंड में सैकड़ों झोपड़ियां उजड़ गईं और एस्बेस्टस (टीन) की छतें उड़ गई हैं और मकान गिर गए हैं।

पूर्णिया के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 17 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बुधवार को बताया कि विभिन्न इलाकों में अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है। डगरूआ में सबसे ज्यादा 12 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम जारी है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक मृतकों की संख्या 25 है और यह संख्या और बढ़ने की आशंका है।

इस तेज आंधी के कारण 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पूर्णिया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मधेपुरा जिले में भी आंधी के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज, बिहारीगंज और उदाकिशनगंज प्रखंड के कई गांव प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सड़कों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए हैं, जिस कारण आवागमन प्रभावित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493