अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर काम कर रही है सरकार : राजनाथ (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर काम कर रही है।

राजनाथ ने लोकसभा में कहा, “मैं सांप्रदायिक घटना पर विस्तृत बयान दे सकता हूं, ताकि देश यह जान सके कि किस सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा हमले हुए हैं।”

राजनाथ ने कहा कि संसद और देश के अन्य स्थानों पर कथित सांप्रदायिक हिंसा का मुद्दा लगातार उठाना जानबूझ कर किया गया प्रयास लगता है।

गृहमंत्री ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों में भरोसा देखना चाहती है, ताकि हर कोई बिना डर अपने धर्म का पालन कर सके।

राजनाथ के बयान के बाद कांग्रेस तथा वाम दलों सहित कुछ विपक्षी पार्टियों ने सदन से बर्हिगमन कर दिया।

कांग्रेस के के.सी.वेणुगोपाल ने गिरजाघरों और अन्य धर्मस्थलों पर हुए हमले का मुद्दा उठाया, जिसके बाद राजनाथ ने यह बयान दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493