10वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सवर्ण छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये : नीतीश

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि मैट्रिक (10 वीं) की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले सवर्ण छात्रों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “सरकार सवर्ण आयोग द्वारा दिए गए प्रतिवेदन की अनुशंसा के बाद राज्य की उच्च जातियों के परिवार से आने वाले छात्र जिनकी पारिवारिक आय 1़ 50 लाख रुपये से कम है और मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है, वैसे छात्रों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।”

उन्होंने कहा कि उच्च जातियों के एक से दस वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेली जाति को अब अत्यंत पिछड़े वर्गो की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्गो की सूची में शामिल तमोली (चौरसिया) एवं बढ़ई जाति को भी अब अत्यंत पिछड़े वर्गो की सूची में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493