बेंगलुरू, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘सत्या’, ‘भूत’ व ‘सरकार’ जैसी हिंदी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के निर्देशक की पहली कन्नड़ फिल्म ‘किलिंग वीरप्पन’ यहां शुक्रवार को दिवंगत सुपरस्टार राजकुमार की जयंती पर लांच होगी।
उल्लेखनीय है कि कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन ने कई साल पहले कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार राजकुमार को अगवा किया था।
‘किलिंग वीरप्पन’ फिल्म की कहानी वीरप्पन को मारने वाले पुलिसकर्मी के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें राजकुमार के बेटे शिवराजकुमार मुख्य भूमिका में हैं।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कन्नड़ फिल्म जगत में राजकुमार के जन्मदिन को बहुत शुभ दिन माना जाता है। इस साल राम गोपाल वर्मा की ‘किलिंग वीरप्पन’ सहित कई फिल्में लांच हो रही हैं। फिल्म का एक पूजा के साथ आधिकारिक रूप से लांच होगा।”
यह फिल्म तेलुगू, तमिल एवं हिंदी में भी बनेगी।
dharmpath.com dharmpath