बेंगलुरू, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फॉफ दू प्लेसिस ने कहा कि वह आखिर तक खेलते हुए मैच जिताऊ खिलाड़ी की भूमिका निभाना सीख रहे हैं।
प्लेसिस ने सुपर किंग्स के लिए आईपीएल-8 में बुधवार को हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 33 रनों की पारी खेली।
सुपर किंग्स यह मैच 27 रनों से जीतने में सफल रहा।
प्लेसिस ने कहा, “मैं सीख रहा हूं। मेरे लिए यह नई चीज है और मैं अपनी इस भूमिका में सुधार लाने की कोशिश कर रहा हूं। अब तक मैं ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करता आया हूं और यह मेरे खेल के लिए अच्छा है कि मुझे मैच को अंत तक ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है।”
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार को प्रकाशित रपट में प्लेसिस के हवाले से कहा गया है, “मैं दोबारा ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करने से इनकार नहीं करूंगा। लेकिन हमारे पास अभी विस्फोटक बल्लेबाजों की सलामी जोड़ी है, जो काफी शानदार लय में भी हैं। मैं वही करूंगा जो कप्तान और कोच करने के लिए कहेंगे, लेकिन पारी की शुरुआत करना अच्छा रहता है।”
dharmpath.com dharmpath