जम्मू में सड़क हादसा, 6 यात्री लापता (लीड-1)

जम्मू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबान जिले में शनिवार को एक टैक्सी के नदी में गिर जाने से छह लोग लापता हो गए, जबकि छह को बचाया गया है।

जम्मू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबान जिले में शनिवार को एक टैक्सी के नदी में गिर जाने से छह लोग लापता हो गए, जबकि छह को बचाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, “जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर मेहद (रामबान) में सुबह चालक का टैक्सी से नियंत्रण छूट गया और चेनाब नदी में जा गिरी।”

उन्होंने कहा, “राहत कार्य तत्काल शुरू किया गया। छह यात्रियों को बचाया गया है, लेकिन अभी भी छह लापता हैं।”

अधिकारी ने बताया, “लापता यात्रियों को ढूंढे जाने का काम जारी है। ऐसी आशंका है कि वे नदी की धार में बह गए होंगे।”

टैक्सी में सवार अधिकांश यात्री श्रमिक थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493