राजस्थान में भूकंप के झटके

जयपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हालांकि, राज्य में जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार ने कहा, “मुझे अचानक महसूस हुआ कि मेरी कुर्सी हिल रही है। मैं जयपुर के सिरसी रोड स्थित अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहता हूं। मैं जल्दी से अपनी इमारत से बाहर निकला और लोगों से लिफ्ट इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया।”

शहर के राजा पार्क क्षेत्र में रहने वाले मनमोहन ने कहा, “मैं टीवी देख रहा था कि अचानक सब कुछ हिलने लगा। पहले तो मैं उलझन में था लेकिन उसके बाद मुझे महसूस हुआ कि यह भूकंप है और मैं अपनी इमारत से बाहर निकला।”

ऊंची इमारतों में रहने वालों को भूकंप के झटके अधिक महसूस हुए। ऊंची इमारतों में रहने वाले ज्यादातर लोगों को बाहर चिंतित खड़े हुए देखा जा सकता था।

जयपुर निवासी अशोक एस. धर्मा ने कहा, “मुझे लगता है कि भूकंप के झटके एक मिनट तक महसूस किए गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493