चेन्नई में भूंकप के झटके

चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई शहर के कुछ हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुच्चेरी में भी शनिवार को देश के अन्य स्थानों की तरह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

चेन्नई के कोडामबाक्कम और गिंडी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

गिडी इलाके के निजी क्षेत्र की कर्मचारी एस.भुवनेश्वरी ने बताया, “मैंने दोपहर के करीब भूकंप के हल्के झटके महसूस किए।”

पड़ोसी देश नेपाल में भी शनिवार पूर्वाह्न करीब 11.41 बजे 7.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे राजधानी काठमांडू तथा देश के अन्य हिस्से में भारी नुकसान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493