नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए तेज भूकंप के बाद काठमांडू हवाईअड्डा बंद कर दिया गया है। परिणामस्वरूप भारत से काठमांडू जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं।
अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल के लिए 11.30 बजे उड़ान भर चुकी इंडिगो की एक उड़ान को वापस बुला लिया गया। दो अन्य उड़ानों को रद्द कर दिया गया। एयर अरबिया की शारजाह से काठमांडू जाने वाली उड़ान का मार्ग बदलकर उसे राजधानी दिल्ली में उतारा गया।
कुछ विमानन कंपनियों ने कहा कि वे नेपाल के लिए संचालन शुरू करने हेतु अगली सूचना का इंतजार कर रहे हैं। कुछ विमानन कंपनियों ने तत्काल उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। इंडिगो की एक उड़ान को काठमांडू से वापस बुला लिया गया और जेट एयरवेज एवं एयर इंडिया की उड़ानें रद्द कर दी गईं।
विमानन कंपनी स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ानों को भूकंप के प्रभाव और कांठमांडू हवाईअड्डे की तैयारी के बारे मेंअगली सूचना मिलने तक रोककर रखा गया है।”
काठमांडू में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 आंकी गई है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्री हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि एक बार स्थिति का आंकलन हो जाने के बाद उड़ानों की समय सारणी में संशोधन किया जाएगा।
एक अधिकारी ने कहा, “हम स्थिति का आकलन रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath