नेपाल में भयानक भूकंप के बाद 6 झटके

काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप की रही सही कसर इसके बाद आए छह झटकों ने पूरी कर दी। रिक्टर पैमाने पर 7.9 तीव्रता के इस भूकंप से पूरा नेपाल थर्रा उठा है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से 75 किलोमीटर उत्तर पश्चिम लामजुंग जिले में स्थित था।

वहीं बाद के झटकों का केंद्र कोदारी से 28 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व (5.1 तीव्रता), लामजुंग से 49 किलोमीटर पूर्व (6.6), नागरकोट से 25 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व (5.5), पनोती से पांच किलोमीटर दक्षिणपूर्व (4.4), नागरकोट से 15 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व (5.0) तथा कोदारी (5) से 25 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493