भूकंप में 19वीं सदी का काठमांडू टावर धराशायी

काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप से 19वीं सदी का नौमंजिला धरहरा टावर पूर्णत: धराशायी हो गया, वहीं पूरे नेपाल में तबाही का आलम है। मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।

ट्विटर की एक पोस्ट के मुताबिक, सैकड़ों लोग कथित तौर पर इस इमारत के मलबे में दबे हैं।

ब्लॉगर्स के मुताबिक, सन् 1832 में नेपाल के प्रथम प्रधानमंत्री भीमसेन थापा द्वारा बनवाया गया यह टावर एक प्रतिष्ठित स्मारक था।

इसका निर्माण एक सैन्य निगरानी टावर के रूप में किया गया था, जो बाद में काठमांडू का एक मुख्य ऐतिहासिक स्थल बन गया।

रिक्टर स्केल पर 7.5 मापे गए भूकंप को बाद में यूएसजीएस ने सुधार कर 7.9 बताया। इसके आधे घंटे बाद एक अन्य भूकंप आया, जो रिक्टर स्केल पर 6.6 मापा गया, जिसका केंद्र लामजुंग से 49 किलोमीटर पूरब था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493