नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रविवार अपराह्न 12.43 से 12.44 बजे के बीच यह झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 6.9 रही।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के इस ताजा झटके का केंद्र भी नेपाल में ही पाया गया है, जहां शनिवार को आए तेज भूकंप में करीब 2,000 लोगों की मौत हुई है।
शनिवार आए भूकंप का केंद्र काठमांडू से 75 किलोमीटर दूर लामजुंग में था और उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 आंकी गई थी।
dharmpath.com dharmpath