बिहार : भूकंप में मरने वालों की संख्या 35 हुई

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार में शनिवार को रुक-रुक कर आए भूकंप में मरने वालों की संख्या रविवार को 35 तक पहुंच गई, जबकि 45 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यास ने बताया कि राज्य में शनिवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 35 पहुंच गई है। शनिवार को यह संख्या 32 थी। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष के अनुसार, भूकंप के कारण राज्य में जानमाल की व्यापक क्षति हुई है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कई मकान गिर गए, जिससे 35 लोगों की जानें गईं। सबसे अधिक पूर्वी चंपारण जिले में आठ लोगों की मौत हुई। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

उधर, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493