नेपाल में 6.7 तीव्रता वाला भूकंप

काठमांडू, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भूकंप प्रभावित नेपाल में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 आंकी गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।

यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू से 110 किलोमीटर दूर कोडारी से 17 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में सतह से 10 किलोमीटर नीचे पाया गया।

भूकंप की अवधि दो मिनट रही।

शनिवार को नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में अबतक 1,896 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 मापी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493