अगरतला/आईजोल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर भारत और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके लगे। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आठ राज्यों में आए इस भूकंप में अभी तक किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।
त्रिपुरा मौसम विभाग के निदेशक दिलीप साह ने अगरतला में आईएएनएस से कहा, “मध्यम तीव्रता के इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गई। पूर्वोत्तर भारत और नेपाल सहित म्यांमार और बांग्लादेश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।”
उन्होंने कहा, “भूकंप अपराह्न 12.39 बजे आया। इस भूकंप में हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि की जानकारी नहीं मिली है।”
पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों और त्रिपुरा और मिजोरम के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष ने कहा कि अभी तक न तो किसी के हताहत होने और न ही किसी प्रॉपर्टी को नुकसान की खबर है।
मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल में ही था।
अधिकारी ने कहा, “पूर्वोत्तर के राज्यों, बांग्लादेश और म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए।”
आठ पहाड़ी राज्यों वाले पूर्वोत्तर के क्षेत्र को दुनिया के छठे सबसे बड़े भूकंप की आशंका वाले इलाकों में माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath