मैनचेस्टर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रबंधक लुइस वान गाल ने रविवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी देखरेख में युनाइटेड 2017 से पहले प्रीमियर लीग खिताब जरूरत जीतेगा।
गाल (63) का करार 2017 में ही समाप्त हो रहा है। बीते साल गर्मियों में गाल ने क्लब के साथ तीन साल का करार किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि क्लब प्रबंधन ने गाल के बाद रायन गिग्स को नया प्रबंधक बनाने का फैसला कर लिया है।
गोल डॉट कॉम ने गाल के हवाले से लिखा है, “मेरे पास तीन साल हैं और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम तीन साल के भीतर प्रीमियर लीग खिताब जरूर जीतेंगे। हो सकता है कि हम अगले साल ही यह कारनामा कर दें।”
dharmpath.com dharmpath