पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पिछले दो दिनों से आ रहे भूकंप के झटके से आई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि आज भी प्रभावित क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए रविवार को लालू ने कहा, “बिहार सहित देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके आए हैं, जिससे भारी क्षति हुई है। केन्द्र सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए तथा केन्द्र सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को सारी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और प्रभावित लोगों को मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “पिछले दिनों बिहार में आए तूफान और अब भूकंप में मृतकों के परिजनों के लिए बिहार सराकार ने चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है जो काफी कम है। राज्य सरकार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए।”
लालू ने दार्शनिक अंदाज में कहा, “ऐसे में सरकार क्या कर सकती है। सरकार तो प्रभावितों को राहत ही पहुंचा सकती है, इसके लिए वैज्ञानिकों को आगे आना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath