रोहित ने की मलिंगा की तारीफ

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के मैच जीताऊ प्रदर्शन की तारीफ की है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने इस मैच में निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। इसके बाद मलिंगा की शानदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स आठ विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सका। मलिंगा ने चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

रोहित ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि मलिंगा अपने जादुई प्रदर्शन से बस एक कदम दूर हैं। उनके पास लंबा अनुभव है और वह समय-समय पर श्रीलंका तथा मुंबई के लिए ऐसा प्रदर्शन करते रहे हैं।”

रोहित ने कहा कि अभी टीम को अपनी बल्लेबाजी में और सुधार करने की जरूरत है। रोहित के अनुसार खासकर मध्य के ओवरों में बल्लेबाजी पर टीम को विशेष ध्यान देना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493