उप्र : सोते किसान की गोली मारकर हत्या

मोहनलालगंज के सीओ राजेश नायक ने बताया कि फत्तेखेड़ा गांव निवासी किसान ठाकुरद्दीन रावत (65) अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार की देर रात ठाकुरद्दीन, उसकी पत्नी रघुराई और 12 साल का नाती रोशन घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एक व्यक्ति किसान के घर के बाहर पहुंचा और सो रहे ठाकुरद्दीन के सीने पर असलहा सटा कर उसको गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल किसान ने हमलावर को 50 मीटर तक दौड़ाया, पर आखिर में वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुन किसान की पत्नी, नाती और अन्य ग्रामीण जाग उठे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने ठाकुरद्दीन को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

छानबीन के बाद पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसान की हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493