थाना पंसगवां क्षेत्रांतर्गत उचैलिया निवासी संजीव अपनी 22 वर्षीय पत्ना किरण देवी को बीते दिनों निगोही स्थित मायके से विदा कराकर अपने घर लाया था। बताते हंै कि पति-पत्नी में विवाद हुआ। किरण ने गुस्से में आकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
कमरे में धुआं उठता देख पति दौड़ा और फौरन आग बुझाने लगा। आग बुझाते समय वह भी बुरी तरह झुलस गया। लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। किरण को शाहजहांपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर, निघासन क्षेत्र में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम बिनौरा निवासी सेठ की 27 वर्षीय पत्नी सफीकुन ने पारिवारिक कलह के चलते अपने बदन पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को सूचना नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath