पुलिस के अनुसार, हैदरगढ़ के तहसील निवासी किसान 36 वर्षीय आशाराम अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार सुबह आशाराम कलेक्ट्रेट तिराहे के पास डीएम आफिस के सामने लगे पेड़ पर चढ़ गया। बताया जाता है कि मिनटों में उसने अपने गमछे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी।
अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन कर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि फसल की बर्बादी और कर्ज के बोझ की वजह से किसान ने आत्महत्या की है। वहीं अधिकारियों ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है।
dharmpath.com dharmpath