मप्र : सवारी वाहन व हार्वेस्टर में टक्कर, 4 की मौत

छतरपुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सोमवार की सुबह मुंबई से लौट रहे लोगों से भरे एक सवारी वाहन की हार्वेस्टर से टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए।

सविल लाइन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कुछ लोग मुंबई में कारोबार करते हैं, वे एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने अपने गृह ग्राम जा रहा थे, तभी सोमवार की सुबह छतरपुर-सागर मार्ग पर सवारी वाहन की विपरीत दिशा से आ रहे हार्वेस्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में राजेंद्र सिंह तोमर, सुनीता, कोमल व मोना की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला चिकित्साल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493