छत्तीसगढ़ का पहला पॉलीहाउस उत्पाद बाजार पहुंचा

रायपुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिरपुर रोड स्थित जलकी गांव में सूबे का पहला पॉलीहाउस उत्पाद तैयार होकर बाजार पहुंच गया है। छपोराडीह के उन्नतशील किसान गजानंद पटेल ने यहां खीरा और शिमला मिर्च की खेती शुरू की है।

छत्तीसगढ़ का पहला पॉलीहाउस भी इस किसान ने जलकी गांव में स्थापित किया है। 52 दिन पहले रोपित किए गए बीज से खीरे का उत्पादन शुरू हुआ है। सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों को रोककर फसल को पौष्टिक बनाने की दिशा में किए गए प्रयास को देखने सुनने यहां राज्यभर के किसान पहुंच रहे हैं।

किसान गजानंद का कहना है कि उन्होंने खेती को एक व्यवसाय के रूप में लिया है और उसका परिणाम भी बेहतर ढंग से सामने आने लगा है। होर्टीकल्चर में बेहतर संभावनाओं को देख सुनकर उन्होंने सब्जी की खेती की तरफ रुख किया।

महासमुंद होर्टीकल्चर के सहायक संचालक आर.एस. वर्मा ने बताया कि पटेल की तरह खेती करने के इच्छुक किसानों को शासन की योजना के तहत अनुदान प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए जिले से पर्याप्त आवेदन भी मिले हैं। संभव है, अब इसका पूरे प्रदेश में विस्तार हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493